राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में सोते समय ही सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की खबर सामने आयी है । घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र के इन्द्रा कॉलोनी में 1 अप्रैल की रात की है। इस सम्बंध में देशनोक निवासी राजेन्द्र कुमार ने रामेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। इस दौरान आरोपी ने उसके घर में सेंधमारी कर घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!