राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बन जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ से जुड़ी है। जहां पर स्टेट हाईवे संख्या 6 पर अतिक्रमण हटवाने के लिए जैसे ही प्रशासनिक अमला पहुंचा तो एकबारगी हड़कंप की स्थिति बन गयी।

 

जानकारी के अनुसार सड़क सीमा 75 फीट के तहत जो भी अतिक्रमण है उनको 7 अप्रैल तक का समय दिया गया था। ऐसे में बुधवार सुबह उपखंड अधिकारी के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई दुकानदार स्वय ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!