राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली के पोल से करंट लग जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र के खेत प्रदीप मौजा धरनोक रोही में 6 अप्रैल की सुबह की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता भैराराम ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि उसका बेटा सुखाराम खेत में कृषि से जुड़ा कार्य कर रहा था। इस दौरान कार्य करते समय उसके बेटे के करंट लग गया ।जिसके चलते उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



