राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने और तीन लोगों के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा रोड़ पर गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां पर ऑल्टो कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गयी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीन लोग घायल हुए है। जानकारी के अनुसार पलाना जाने वाली रोड़ पर यह हादसा हुआ है।

 

जहां पर ऑल्टो और बाइक की भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी। वहीं ऑल्टो में सवार तीन लोग चोटिल हुए है। जिनको आसपास के लेागों और सामाजिक संगठनों के सेवादारों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। हादसे में बाइक बुरी तरीक से क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!