राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। महिला के पीहर जाने के दौरान पीछे सेंंधमारी कर लाखों रूपए के गहने और नकदी पार कर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 12 मार्च को प्रार्थिया प्रियंका विश्नोई ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि वह दोपहर को घर बंद करके पीहर गई हुई थी। जब वापिस लौटी तो घर के ताले टूटे हुए मिले।

 

घर के अंदर रखी अलमारी में से 2 लाख 90 हजार की नकदी, सोने की चैन, तीन पायजेब की जोड़ी सहित अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने जांच करते हुए पूर्व में चालानशुदा व्यक्तियों से पुछताछ की। पुछताछ के बाद पुलिस टीम द्वारा लगातार संदिग्धों पर पैनी नजर रखते हुए दो को दस्तयाब किया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में सुर्यप्रताप ङ्क्षसह और सुमित को गिरफ्तार किया है। जिनसे चेारी किए गए माल की बरामदगी को लेकर प्रयास जारी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!