राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीती रात को विधायक की बेटी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जयपुर में विधानसभा के पास की है। जहां पर सोमवार देर रात करीब 3 बजे कांग्रेस विधायक हरिश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार का एक्सीडेंट हो गया। आस्था की कार विधानसभा के मुख्य गेट के सामने ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ से जा टकराई। इससे कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

कार सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार क्रेटा कार अंबेडकर सर्कल से एमएलए क्वार्टर की ओर जा रही थी। विधानसभा गेट के पास सड़क पर अचानक चार से पांच कुत्ते आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में कार चला रही युवती वाहन से नियंत्रण खो बैठी। कार सीधे पोल व पेड़ से जा भिड़ी। यही हादसे का प्राथमिक कारण माना जा रहा है।



