राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पलाना से कुछ किलोमीटर पहले बीकानेर की तरफ भादू पेट्रोल पंप के पास की है। जहां पर देर रात को बीकानेर की तरफ आ रही बस और देशनोक की तरफ जा रहे ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में बस आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी।

हादसे में बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को चोटें लगी है। हादसे की सूचना मिलते ही खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और चोटिल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में चोटिल हुए यात्रियों में 1-2 यात्री गंभीर चोट लगी है। सभी को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया जहां यात्रियों का इलाज किया जा रहा है।



