मेष राशि-आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा। खेल कूद से जुड़े लोगों को आज किसी बहुत बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने का सुअवसर मिलेगा। आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। नई तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि हो सकती है साथ ही उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बना सकते हैं। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं।

वृष राशि- आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। ऑफि़स में आपको सबका सहयोग मिलेगा। आज आप सोशल वर्क कर सकतें हैं। आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से बहुत फायदा होगा। आज आपके विरोधी भी आपकी उदारता से बहुत प्रभावित होंगे। घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
मिथुन राशि- आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज काम करने से पहले घर के बड़ों की सलाह लेना बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। अपने रुचि के अनुसार सब्जेक्ट का चुनाव करने और अपनी अध्ययन की योजना में बदलाव करने की सोचेंगे। बिजनेस मे प्रतिद्वंदीयों से सावधान रहें। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग जरूर करना चाहिए।
कर्क राशि -आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है। करियर के मामले में कुछ बेहतर अवसर मिलने के आसार हैं। बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुडऩे के बारे में विचार कर सकते हैं। हालांकि डील करते समय आपको बहुत सोच-समझकर ही आगे बढऩा चाहिए। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा बहुत मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति आपको अपना ख्याल रखना चाहिए।
सिंह राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में सभी कलीग्स के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। वालों छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन खासतौर पर फायदेमंद रहेगा। आपका रिसर्च वर्क पूरा हो सकता है। माता-पिता के साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। जॉब के मामले में बड़ा ऑफर मिलने से आपको धन लाभ हो सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी महत्वपूर्ण काम में आपको अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे। आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं । संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा।
तुला राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ कामों में सफलता मिल सकती है, लेकिन आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की सख्त जरूरत है। ईष्ट मित्रों से मिलने आप उनके घर जा सकते हैं आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है, उन्हें खुश करने के लिये उपहार देना उचित रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिल सकता है। आज अपने परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में आपकी तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा होगी। आज आप छोटा उद्योग शुरु करने के बारे में विचार कर सकते हैं। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे और आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे।
धनु राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक नए स्रोतों से होने वाला धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है।
मकर राशि- आज आपका दिन आपके लिए पहले की अपेक्षा अधिक व्यस्त रहने वाला रहेगा। ऑफिस में बॉस आपको कुछ नया काम दे सकते है , जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा । किसी बात को लेकर बड़े भाई से विचार-विमर्श करेंगे। नए संपर्कों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। काम-काजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा ।
कुंभ राशि- आज आपका दिन पहले की अपेक्षा व्यस्त रहने वाला। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अचानक धन-लाभ हो सकता है। काफी दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत आवश्यकता थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज अपनी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि करने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ बढिय़ा तालमेल रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं ।



