राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में सोमवार की रात को अचानक दो समुदाय में मामूली बात को लेकर तनाव फैल गया। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के चोखुंट क्षेत्र की है। जहां पर देर रात को हुए इस विवाद के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। खबर जैसे ही लोगों को मिली तो आग की तरह फैल गयी और लोग इधर-उधर फोन घनघना लगे। दरअसल चोखुंटी क्षेत्र में कुछ लोगों के साथ पत्थरबाजी की घटना सामने आ रही है।

 

जिसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। जिसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गयी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनुज डाल, नयाशहर एसएचओ रोहित चौधरी, कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र सिंह, कोतवाली एसएचओ सविता डाल सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और हालात को संभाला।

 

पुलिस का भारी जाब्ता पहुंचने के बाद क्षेत्र में एकबारगी सन्नाटा छा गया। सूचना मिलते ही ङ्क्षहदूवादी नेता भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से तीखी नोकझोक हुई। इस दौरान युवा मोर्चा के वेद व्यास, बजंरग दल महानगर संयोजक बजरंग तंवर, विश्व ङ्क्षहदू परिषद के विनोद सेन, भाजपा के विजय उपाध्याय सहित अनेक लोग मौजूद रहें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!