राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच एक महीने से ज्यादा समय से युद्ध जारी है। कई बार युद्ध के दौरान बातचीत की भी सुगबुगाहट हुई लेकिन कोई ठोस बात नहंी बनी। जिसके चलते लगातार एक-दूसरे पर वार किए जा रहे है और बड़े-बड़े दावे भी किए जा रहे है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते दुनियाभर में गैस, पेट्रोलियम पदार्थो के साथ अर्थव्यवस्था गड़बड़ा रही है। जिसका असर भारत पर भी पड़ रहा है।

ऐसे में अब केंद्र सरकार ने 5 केजी वाले एलपीजी सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी एड्रेस पू्रफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, यह कदम प्रवासी मजदूरों और उन लोगों के लिए उठाया गया है, जिनके पास शहर में कोई स्थायी पता नहीं है। अब ग्राहकों को ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर सिर्फ अपनी कोई भी एक फोटो-आई दिखानी होगी और वे तुरंत सिलेंडर ले सकेंगे।

 

मंत्रालय ने साफ किया है कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर के लिए अब बहुत सारे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं है। ग्राहक आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे डॉक्यूमेंट दिखाकर सिलेंडर ले सकते हैं। आप साल में जितनी बार चाहें, उतनी बार इसे रिफिल करवा सकते हैं।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!