राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है ।घटना चुरू के सुजानगढ़ से छापर जाने वाली रोड़ की है। जहां पर आमने-सामने की भिड़ंत हो गयी। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में भागीरथ, सांवरमल और बीरबल मेघवाल की मौत हुई है।

दुर्घटना में ईश्वर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका सुजानगढ़ अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक में एफसीआई का गेहूं भरा हुआ था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए।



