राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। पडोसी देश पाकिस्तान की और से लगातार नापाक हरकत जारी है। देश में नशे के अवैध कारोबार को बढ़ाने के लिए लगातार बीकानेर संभाग से लगने वाले बॉर्डर क्षेत्र से नशीले पदार्थो की तस्करी की जा रही है। कल रविवार को करीब 60 करोड़ की 12 किलो अवैध हेरोइन जब्त की गयी थी। जिसके बाद सोमवार को दूसरे दिन भी लगातार हेरोइन बॉर्डर क्षेत्र से बरामद की है ।

 

यह हेरोइन श्रीगंगानगर में मिली है। जहां पर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे एक खेत में तीन पैकेट हेरोइन मिली मिली है, जिसका वजह करीब डेढ़ किलो है। हेरोइन की कीमत 7 करोड़ आंकी गई है। बीएसएफ और पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं में ड्रोन के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इलाके के किसानों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है कि कोई संदिग्ध पैकेट या ऑब्जेक्ट मिले तो तुरंत पुलिस या बीएसएफ को सूचित करें।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!