राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है । यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ थानाधिकारी विजेन्द्र सीला के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 5 अप्रैल की शाम को रेलवे वर्कशॉप के पास एक युवक को रोका और पुछताछ की।


संदिग्ध लगने पर वसीम नाम के युवक की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान युवक के पास से 7.20 ग्राम अवैध हेरोइन मिली । पुलिस ने अवैध हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हे ।


