राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कबाड़ के गोदाम में आग लगाने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती निवासी रूघनाथ माली ने राजकुमार, पुनमचंद, शिव सैन, शाहिल, जेदी, समीर, अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना लालगढ़ बाईपास रामपुरा बस्ती में 3 अप्रैल की शाम की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर पेट्रोल की बोतल, तलवार, सरिया लेकर उसके कबाड़ के गोदाम पर पहुंचे। जहां पर आरोपियों ने उसकी दुकान में काम करने वाले मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक गालियां दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसे नुकसान पहुंचाने के लिए आग लगाने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!