राजस्थान 1st  न्यूज,बीकानेर। जमीन के नाम पर दस लाख रूपए लेकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में कैथल हरियाणा में रहने वाले मनीष ने उम्मेदाराम, विशाल, जोगेन्दर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कचहरी परिसर में 27 जनवरी 2026 से 4 फरवरी के बीच की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसे जमीन लेनी थी। जिसके चलते आरोपियों से संपर्क हुआ। जिस पर प्रार्थी ने जमीन के एवज में आरोपित को दस लाख रूपए दिए और जमीन के इकरारनामे के लिए कहा लेकिन नहंी करवाया। जिसके बाद आरोपित ने जमीन को किसी अन्य के नाम से पंजीबद्ध करवा दिया और पैसे देने से भी मना कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!