राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी लेकर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में पूगल निवासी रामनिवास ने जाकिर हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कचहरी परिसर में 16 अक्टूबर 2024 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी स्विफ्ट को आरोपी को विक्रय किया था।

जिस पर सात लाख रूपए की बात की गयी थी। परिवादी ने बताया कि उस समस इकरारनामे के 18 हजार रूपए दे दिए और शेष राशि बाद में देने की बात हुई। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उसके बाद उसे ना तो पेसे वापस दिए और ना ही गाड़ी वापिस दे रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



