राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चुन्नी से फंदा बनाकर युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना खाजुवाला पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 तावणियां कॉलोनी में 4 अप्रैल की शाम की 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई विक्रम सिंह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई आकाशदीप ने घर के कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




