राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कुंड में कूदकर युवक द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की है । जहां पर युवक द्वारा कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के घर के आगे सुसाइड नोट भी चस्पा किया हुआ मिला है। जानकारी के अनुसार नई लाईन स्थित धीरज ने अपने घर के कूंड में कुदकर आत्महत्या कर ली।


मृतक का शव घर के कूंड में मिला है ।सूचना मिलते ही पुलिस टीम माके पर पहुंची और शव को कूंड से निकाला गया है। बताया जा रहा है कि धीरज घर पर अकेला रहता थ। उसका परिवार मध्यप्रदेश में रहता है। फिलहाल सुसाइड के कारणों के बारें में जानकारी नहीं मिल पायी है ।


