राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लगातार मौसम का परिवर्तन जारी है। कभी तेज धूप तो कभी अंाधी और बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम का परिवर्तन मौसमी बीमारियों को न्यौता दे रहा है। लगातार बदलते मौसम और बेमौसम बारिश के चलते किसान भी परेशान है और लगातार किसानों की फसले बर्बाद हो रही है। राजस्थान में आज (सोमवार) से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इसके चलते सोमवार और मंगलवार को तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि होने का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।


मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- आज यानी 6 अप्रैल से एक नया स्ट्रॉन्ग वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। इस सिस्टम के असर से दोपहर बाद जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर के एरिया में मौसम में बड़ा बदलाव होगा। बादल छाने के साथ आंधी चलने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ओले गिर सकते हैं। इस सिस्टम का सर्वाधिक असर 7 अप्रैल को रहेगा, जब पूरे प्रदेश में बादल छा सकते हैं। अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है। 9 अप्रैल से इस सिस्टम का असर खत्म होगा और प्रदेश में मौसम फिर से ड्राय हो जाएगा।


