राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के नथवाना रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर शाम की है। जहां पर दर्दनाक हादसे में रेलवे के कर्मचारी की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे।

 

जहां पर रेलवे के कर्मचारी का शव लहुलूहान हालात में मिला। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिनेश मीणा निवासी दौसा के रूप में हुई है जो कि रेलवे में प्वाइंटमेन के पद पर कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रेलवे का कर्मचारी बाड़मेर से बीकानेर के रास्ते से ऋषिकेश जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गया था। सूचना मिलतेे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच में जुटी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!