राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और फिर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में 3 अप्रैल को पीडि़ता द्वारा पुलिस अधीक्षक को एक रिपोर्ट दी गयी। जिसमें बताया गया कि आरोपियों ने उसे नशीले पदार्थ व हवाले के धंधे में साथ देने का दबाव बनाया।

 

जिसके बाद आरोपी ने उसे साथी बिठाकर ले गए। जहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। जिसके चलते वह अचेत हो गयी। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसे साथ जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिए। जिसके बाद प्रार्थिया ने वीडियो डिलीट करने की बात कहीं तो शारीरिक सम्बंध के लिए दबाव बनाया और फिर से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में 24 घंटे में ही आरोपियों को दस्तयाब किया और गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामलो में श्रीडूंगरगढ़ के रहने वाले कन्हैयालाल और हदा के रहने वाले सतपाल को गिरफ्तार किया है। जिन्हे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दोनो को पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!