राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पूर्व मंत्री गोविंदराम के कथित वीडियो के बाद बीकानेर की राजनीति में मचे घमासान के बीच आज कर्मचारी मैदान में सभा आयोजित की जा रही है । पूर्व मंत्री गोविंदराम की आज सभा के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग लगातार पहुंच रहे है। खुद गोविंदरराम भी अपने समर्थकों के साथ भी कर्मचारी मैदान पहुंच गए है।


वहीं दूसरी और महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में लोग पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पोस्टर लेकर पहुंचे। वहीं मंच से वक्ताओं ने कहा कि हम जिले के शीर्ष नेताओं की बात नहीं मानेंगे बल्कि आलाकमान में जयपुर से दिल्ली तक बैठे नेताओं की बात मानेंगे। बता दे कि कथित वीडियो के बाद पूर्व मंत्री की इस सभा से बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस ने किनारा करते हुए सूचना जारी की थी।
वहीं कांग्रेस की महिला नेत्री ने ठरको गोविंदराम ठरको करके गाने के कुछ बोल गाए। लगातार मंच से वक्ताओं ने गोविंदराम का समर्थन करते हुए हर परिस्थिति में साथ निभाने का वादा किया।


