राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवती के साथ मारपीट करने और पशुओं केा घर से निकाल देने की खबर सामने आयी है। घटना पांचू पुलिस थाना क्षेत्र में 4 अप्रैल की दोपहर को 2 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी हंसराज ने सुवटी, अलिका, कुशली, अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकेे घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ मारपीट की। जिसके बाद आरोपियों ने उसके घर में बंधे हुए पशुओं को बाहर निकाल दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!