राजस्थान 1st  न्यूज,बीकानेर। घर के बाहर खड़ी महिला के साथ अचानक कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने और तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में रामपुरा बस्ती गली नंबर 09 निवासी किरण देवी ने करण, गणेश, प्रिंस, नवीन, तुषार, पुनित, रितिक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है ।घटना 3 अप्रैल की शाम को गली नंबर 09 की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह अपने घर के आगे खड़ी थी। इस दौरान आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बाइक, टैक्सी में तोडफ़ोड़ करते हुए अन्य लोगों के आने पर चले गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!