राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रविवार की सुबह अचानक धरणीधर क्षेत्र में एक घर से धुंआ निकलता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। जानकारी के अनुसार धरणीधर कॉलोनी में मुकुंद बिहारी के घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में लगे एसी में अचानक से आग लग गयी। जिसके चलते धुंआ निकलने लगा। धुएं को देख आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गयी।


सूचना मिलते ही टनु काका, संत महाराज सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए। अब तक मिली जानकारी के अनुसार शार्ट सर्किट के चलते घर के अंदर लगे एयर कंडीशनर में आग लग गई। जिसके चलते घर में रखी अन्य वस्तुओं को भी नुकसान हुआ है। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया था और इससे बड़ा हादसा होते होते टल गया।


