राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से लगने वाले बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आयी है। जहां पर एक विदेशी नागरिक को संदेह के चलते पकडा़ गया है। घटना खाजूवाला क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर एक विदेश नागरिक पहुंचा। विदेश नागरिक खाजूवाला बाजार से होते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा की और जाने लगा। इस दौरान स्थानीय लोगों को उस पर संदेह हुआ तो तुरंत प्रभाव से उसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

 

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने विदेशी नागरिक को डिटेन किया है। विदेशी नागरिक से एजेंसिया पुछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक डेनमार्क का रहने वाला है। फिलहाल विदेशी नागरिक के पहुंचने को लेकर जांच जारी है कि आखिर विदेशी नागरिक भूलवश यहां पहुंचा है या फिर अन्य कोई कारण है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!