राजस्थान 1st  न्यूज,बीकानेर। आरपीएससी द्वारा आयोजित करवाई जा रही परीक्षा आज से शुरू हो गयी। प्रदेशभर में परीक्षा आयोजित की जा रही है। उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आज से में शुरू हो गई है। जिले में परीक्षा का आयोजन 48 केंद्रों पर किया जा रहा है, जिसमें 33 सरकारी और 15 निजी परीक्षा केंद्र शामिल हैं। यह परीक्षा दो दिन तक चलेगी और दोनों दिन दो-दो पारियों में आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 15,432 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

 

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं तथा आरपीएससी के सभी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा है। एडीएम (नगर) रमेश देव को परीक्षा समन्वयक नियुक्त किया गया है। परीक्षा केंद्रों को नो वाई-फाई जोन घोषित किया गया है, वहीं मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

 

परीक्षा की निगरानी के लिए 32 उप समन्वयक और 8 सतर्कता दल तैनात किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक दल 6-6 केंद्रों की निगरानी कर रहा है। साथ ही 1651 वीक्षक और 63 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी पर विशेष फोकस रखा गया है।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!