राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पांव फिसलने से पानी में गिरने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मृतका के पति मदनलाल ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी ललीदेवी खेत में पानी की डिग्गी के पास गयी हुई थी। जहां पर पांव फिसलने से उसकी पत्नी डिग्गी में गिर गयी। जिसके चलते उसकी पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!