राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। खेत में काम करते समय पानी की डिग्गी में गिरने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र के बापेऊ में 4 अप्रैल की सुबह की है। इस सम्बंध में मृतका के रिश्तेदार जगदीश सिंह ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि लिछमा पत्नी महावीर खेत में काम कर रही थी। इस दौरान वह खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास गई हुई थी। जहां पर पैर फिसलने से लिछमा पानी की डिग्गी में गिर गयी। जिसके चलते उसकी डूबने से मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


