राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के सेंगााल धोरा स्थित भगवान शिव मंदिर से जुड़े महंत पदम गिरी महाराज का देवलोक गमन हो जाने की खबर सामने आयी है। जैसे ही इसकी सूचना श्रद्धालुओं को लगी तो उनके श्रद्धालुओं में शोक छा गया। जानकारी के अनुसार महंत पदम गिरी जी महाराज पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और जोधपुर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर रविवार सुबह उन्होने अंतिम सांस ली।

महंत पदमगिरी जी पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री के पद से जुड़े थे और धार्मिक क्षेत्र में उनका अपना अलग स्थान था। उनके देवलोक गमन की सूचना के साथ ही उनके अनुयायी और आसपास के लोग पहुचंना शुरू हो गए है। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में ही उनके अंतिम दर्शन के लिए उनकी पार्थिव देह रखी जाएगी। उनके समाधिक की तेयारियां भी शुरू कर दी गयी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!