


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अफीम जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन महाजन पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी भजनलाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने अरजनसर-पल्लु मेगा हाइवे पर पुलिस चौकी जैतपुरा के सामने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ नाकाबंदी के दौरान एक गुजरात नंबर की कार को रोका और पुछताछ की।


संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कार में से 1.019 ग्राम किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की। पुलिस ने अवैध अफीम के साथ कार को जब्त किया है साथ ही कार में मौजूद जालौर के रहने वाले कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच लूणकरणसर थानाधिकारी गणेश कुमार को सौंपी है । कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी भजनलाल, राजेन्द्र कुमार, बाबूलाल, सुनील, कालूराम, अजय, राजेन्द्र, नेतराम शामिल रहें। जब्त की गई अफीम की कीमत बाजार में दो से ढ़ाई लाख रूपए में आंकी जा रही है।