राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए व्यक्ति को टक्कर मारने और व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के शिवबॉडी मंदिर के पास 2 अप्रैल की शाम की है। इस सम्बंध में नागौर निवासी झुमरलाल ने अज्ञात बाईक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । प्रार्थी ने बताया कि तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसके भाई तारांचद को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और गंभीर चोटें लगने उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!