


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जरूरत के समय ढ़ाई लाख रूपए उधार लेने और वापिस मांगने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में इस्तगासे के जरिये फड़ बाजार निवासी ऋषिराज पुत्र शिवशंकर ने ज्योत्सना, दीपक, प्रकाश, जयसियाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बी सेठिया गली में 3 मार्च 2023 से 20 जून 2025 के बीच की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी संख्या एक ने जरूरत के समय ढ़ाई लाख रूपए उधार लिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे पांच साल में पैसे वापिस देने का वादा किया लेकिन पैसे नहीं दिए। जब पैसे वापिस मांगे तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।