


राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। अज्ञात पदार्थ के खाने से तबीयत खराब होने और महिला की मौत हेा जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के गली नंबर 11 घड़सीसर में 19 मार्च की है। इस सम्बंध में युगेश्वर ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी राजकुमारी ने अज्ञात पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गयी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

