राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंदिर से ट्रक के भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। घटना पुगल फांटा बस स्टैंड की है। जहां पर शनिवार अलसुबह तेज रफ्तार ट्रक मंदिर से भिड़ गया। जिसके चलते मंदिर के तीन साईड की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गयी साथ ही गेट भी क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में ट्रक भी आगे से क्षतिग्रस्त हुआ है। मंदिर के आसपास रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त किया गया है। मंदिर में ट्रक के भिड़ जाने को लेकर भक्तों में आक्रोश व्याप्त है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!