राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम लगातार परिवर्तन हो रहा है। कल शुक्रवार को अधिकांश जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जिसके चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर 4 अप्रैल को भी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज भी 25 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, जैसलमेर में ओले भी गिरे। वहीं, जयपुर शहर में देर शाम आए अंधड़ के कारण अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

 

मौसम के इस बदलाव से दिन के तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है। बारिश के कारण मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान हुआ है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मौजूदा सिस्टम के असर से 4 अप्रैल को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। 5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी देखने को मिलेगी। लेकिन 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत सिस्टम सक्रिय होने से बारिश-आंधी की संभावना है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!