राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर के अनेकानेक स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में रानी बाजार स्थित श्री पंचमुखा हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य एवं दिव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा और हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से वातावरण पूर्णत: भक्तिमय बना रहा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रसाद वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संत सरजूदास महाराज, संतोषानंद महाराज, श्री रामेश्वरानंद जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनायक , भाजपा नेता राजकुमार किराडू, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, डिप्टी मेयर राजेंद्र पंवार, विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा नेता दीपक पारीक, गोपाल गहलोत, पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए।

इसके साथ ही शहर के प्रमुख चिकित्सकों डॉ. कन्हैया कच्छावा, डॉ. मनोज माली, डॉ. अजय कपूर, डॉ. नीलम कपूर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
पंचमुखा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने बताया कि इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी सत्यनारायण गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

 

कार्यक्रम के दौरान पंचमुखा सेवा संस्थान द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों— नरेश गोयल, कोच कौशल देवड़ा, राजकुमार किराडू, गोपाल गहलोत, जेठानंद व्यास सहित सभी का सम्मान किया गया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहा।

 

संस्थान के सदस्य अजय सांखला ने जानकारी दी कि कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त मोहल्लेवासियों एवं भक्तों का विशेष सहयोग रहा। जिससे यह आयोजन भव्य और ऐतिहासिक बन पाया। आयोजन के दौरान कोटगेट पुलिस का भी सराहनीय सहयोग रहा, जिनकी व्यवस्था के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
इस भव्य आयोजन ने पूरे बीकानेर शहर में धार्मिक ऊर्जा और आस्था का अद्भुत संचार किया तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए यह दिन अत्यंत यादगार बन गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!