


राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। आज हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का जन्मदिन है। इसी के चलते आज बीकानेर में जननायक जनता पार्टी द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए। इस सम्बंध में जेजेपी के यूथ प्रदेश सचिव बालकिशन नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि चौटाला के जन्मदिन पर आज कार्यकर्ताओं के साथ मूक बाधित आश्रम में बच्चों को खाना खिलाया और केक काटा गया।


नैन ने बताया कि इसी कड़ी में पलाना में स्थित कृष्ण गौशाला में गौवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाकर मनाया गयसा। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष समीर अली, कार्तिक शर्मा, रोहित यादव, नफीस राव, सद्दाम, अबरार, लक्की चौहान, लक्ष्मीण राजपुरोहित आदि मौजूद रहें।