


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस ने जिलेवार प्रभारियों की नियुक्ति की है। पीसीसी चीफ के निर्देशों पर यह नियुक्तियां की गयी है। जिसमें कई जिलों के प्रभारियों को बदला गया है तो कई जिलों में यथावत रहा है । बीकानेर में शिमला नायक को प्रभारी बनाया गया है। वहीं मुस्ताक खान को सह प्रभारी बनाया गया है।


वहीं बीकानेर कांग्रेस में लंबे समय से सधे अंदाज में राजनीति करने वाले जिया उर रहमान को श्रीगंगानगर का प्रभारी बनाया गया है। रहमान को पहले भी गंगानगर में प्रभार था। वहीं लूणकरणसर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ. राजेन्द्र मूंड को पाली का प्रभारी बनाया गया है। नई सिरे से प्रभारियों की नियुक्तियों को पंचायत और निकाय चुनावों से भी जोड़ कर देखा जा रहा है