


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीडी मांगने और फिर चाकू से वार करने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानी बाजार में सूरज टॉकीज के सामने गली में 2 अप्रैल की रात की है ।इस सम्बंध में बान्द्राबास निवासी आमीन ने बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ बाइक पर परचून की दुकान पर रूके और वहां पर बीडी व सामान लिया।


इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और कहा कि बीडी दो। जिस पर हमने उनको बीडी का बंडल दे दिया। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने बीडी बंडल को बिखेर दिया। जब हमने मना किया तो युवकों ने चाकू निकाला और पीठ पर वार कर दिया। जिससे वह चिल्लाने लगा और बाइक सवार भाग गए। जिसके बाद उसका साथी उसे अस्पताल ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।