


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना गजनेर पुलिस थाना क्षेत्र के खारी चारणान व गंगापुरा के बीच में 1 अप्रेल की रात की है। इस सम्बंध में गजनेर पुलिस थाने में बीठनोक निवासी भोमराम पुत्र बिरजाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके भाई सुरेन्द्र ने ओरण में पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

