


राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। गुरूवार को जेएनवीसी क्षेत्र के शिवबॉडी में एक निर्माणाधीन मकान में लहुलूहान हालात में शव मिला था। जिसके बाद अब परिजनों ने इसको लेकर मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तुरंत प्रभाव से गिरफ्तारी हो साथ ही मामले में हत्या की धाराओं को जोड़ा जावे।


आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी है। मृतक के परिवार की स्थिति बेहद दयनीय बताई जा रही है—मृतक की पत्नी नेत्रहीन है, जबकि उसका बेटा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। ऐसे में परिवार न्याय के साथ-साथ जीवन यापन के लिए भी मदद की गुहार लगा रहा है। बता दे कि गुरूवार को मदन विहार कॉलेानी में एक निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी करने वाले भंवरलाल रैगर का शव मकान में लहुलूहान हालात में मिला था।