राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रेमी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति पर हमला कर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर प्रेमी ने साथियों के साथ मिलकर प्रेमिका के पति की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार एक केवाईडी गांव में स्थित चौधरी ईंट भट्टे पर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है।

 

सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घायल भादर सिंह निवासी 8 पीएसडी (रावला), और अमरीक 1-केडब्ल्यूएम (रावला) निवासी को रावला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया। भादर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि अमरीक सिंह को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मृतक भादर सिंह के बड़े भाई वीर प्रताप सिंह ने बताया- मेरे भाई भादर सिंह की 5 साल पहले खाजूवाला निवासी मनप्रीत कौर से शादी हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है। भादर सिंह एक केवाईडी के चौधरी ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। इसी भट्टे पर सतनाम सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी रावला भी काम करता था। 8 महीने पहले मनप्रीत और सतनाम सिंह के बीच में अवैध संबंध शुरू हो गया।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!