


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा से मुलाकात कर कृषि उपज मंडी समिति नोखा द्वारा आवंटन में देरी से उत्पन्न विसंगति से निजात दिलवाने बाबत ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया कि कृषि उपज मंडी समिति नोखा द्वारा 177 भूखंडों के आवंटन की विज्ञप्ति 23.12.2022 को निकाली गई थी। जिसमें आवंटन दिनांक का भी कोई उल्लेख नहीं था तथा विज्ञप्ति में एकमुश्त लीज राशि का विवरण स्पष्ट रूप से आरक्षित दर का 10 प्रतिशत बताया गया था।


जबकि कृषि उपज मंडी समिति नोखा द्वारा उक्त आवंटन की प्रक्रिया को आवेदनकर्ताओं की सहमति लिए बिना 20.02.2026 को आवंटन की प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। जबकि कृषि उपज मंडी समिति नोखा द्वारा आवंटन आवेदन विज्ञप्ति निकालने के समय डीएलसी दर 2031.00 रूपये प्रति वर्गफुट थी । आवेदनकर्ताओं द्वारा उक्त आवेदन अनिश्चित समयावधि के लिए नहीं किया गया था तथा इसमें आवंटन की देरी की जिम्मेवारी कृषि उपज मंडी समिति नोखा की है। इसलिए आवंटन की आरक्षित दर 23.12.2022 के समय की डीएलसी दर को माना जाए तथा आवेदन प्रपत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेखित एकमुश्त लीज राशि आरक्षित दर की 10त्न के हिसाब से ही ली जानी चाहिए।