


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में युवक द्वारा अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर देने और फिर थाने में सरेंडर कर देने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला क्षेत्र के 8 डीडब्ल्यूडी की है। जहां पर युवक ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। जिसके बाद युवक खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।


जानकारी के अनुसार हरप्रीत नाम का युवक थाने पहुंचा और खुद ही बताया कि उसने अपनी पत्नी जसवीर कौर की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गयी। पुलिस ने मौके पर तुरंत एफएसएल की टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने शुरू किए। फिलहाल हत्या के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।