


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुकान में घुसकर मारपीट करने और गले से पैसे निकाल ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जसरासर पुलिस थाने में मैनसर निवासी हरिराम सोनी ने रामचन्द्र, धर्मचन्द्र, सीताराम, मुन्नी, बसंती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 23 जनवरी 2026 को परिवादी की दुकान की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसकी दुकान पर आए। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गल्ले से रूपए, सोने के आभूषण निकालकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

