


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया गया है ।मामला दंतौर पुलि स थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में वार्ड नंबर 35 रेलवे लाईन के पास हनुमानगढ़ के रहने वाले रामकिशन पुत्र निराणाराम ने अजय, हंसराज, साहबराम, कृष्णलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 बीएलडी दंतौर की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह आरोपीपक्ष के घर पर हुआ था। शादी के समय तो सब कुछ ठीक था लेकिन इसके बाद आरोपी पक्ष उसकी बेटी को दहेज में विभिन्न मांग को लेकर परेशान करने लगे। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने दहेज को लेकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला को सुपुर्द की है।