


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पानी में डूबने से दो की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी है। पांचू पुलिस थाने में भारमलाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 1 अप्रैल की दोपहर को 2 बजे के आसपास उसका भाई राजुराम कुंड के पास गया हुआ था। जहां पर पैर फिसलने से उसका भाई कुंड में गिर गया और उसके भाई की मौत हो गयी।


वहीं खाजुवाला पुलिस थाने में चक 7 पीएचएम के गणेशाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 1 अप्रेल की शाम को उसकी बेटी परमेश्वरी डिग्गी के पास गयी हुई थी। जहां पर उसका पैर फिसल गया और उसकी बेटी परमेश्वरी पानी के कुंड में गिर गयी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।