


राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी करने वाले व्यक्ति के काम करते समय करंट लग जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के नोखा से मुकाम मेरिज गार्डन रिसोर्ट पर 31 मार्च की शाम की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई मनोज पुत्र प्रभुराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई श्यामसुदंर जो कि मेरिज गार्डन रिसोर्ट में मजदूरी का कार्य करता था। जो कि 31 मार्च की रशाम को रिसोर्ट ेमं बोर्ड उतार रहा था। इस दौरान उसके भाई के करंट लग गया। जिसके चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मग््र दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

