राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अस्पताल में भर्ती व्यक्ति के वार्ड से निकल जाने और फिर नाले में शव मिलने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में रामचन्द्र पुत्र प्रेमारा ने रिपोर्ट दी है। घटना 1 अप्रेल की सुबह की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता प्रेमारा जो कि 26 मार्च को कैंसर का इलाज करवाने के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उसी रात को उसके पिता वार्ड से निकल गए। जिसके बाद उनको ढूंढा लेकिन कहीं नहीं मिले। जिसके बाद 1 अप्रैल को उसके पिता का शव पीबीएम अस्पताल के पास नाले में मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

संबंधित खबरें
🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE
error: Content is protected !!